फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन मजदूरों के ऊपर गिरी बस, एक की मौत, दो घायल; मरम्मत के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 16 May 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: घटना की जानकारी होने पर सभी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मृतक मैकेनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ब्रिज के पास गुरुवार को प्राइवेट बस बना रहे मकैनिकों के ऊपर बस गिर गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेंद्र चौहान (35) पुत्र रामजन्म निवासी सरवां थाना सरायलखंसी और घायल सुग्रीव (30) पुत्र स्वर्गीय बालकरन निवासी चाल्हा थाना सरायलखंसी और रामध्यान राजभर (50) पुत्र स्वर्गीय जूनरबी निवासी खुखुंदवा थाना कोपागंज गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ब्रिज के पास प्राइवेट बस बना रहे थे। उसी दौरान मकैनिकों के ऊपर बस गिर गया।

इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुग्रीव की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रामध्यान का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें