फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क की असुविधा से बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ब्लाक मुख्यालय से संबंधित दर्जनों गांवों फतेहपुर, रानीपुर, अस्सी भवन, भुसुवा सहित अन्य गांवों के बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को नेटवर्क की सुविधा सुचारु रूप से नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नेटवर्क का आने चले जाने, बात करते करते सुनाई न देने, आवाज कट जाने की समस्या उपभोक्ताओं के लिए आम हो गई है।
विज्ञापन

बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मजबूरन दूसरे कम्पनी के सिम से बात कर अपने कार्य का निपटारा करना पड़ रहा है।क्षेत्र के एकलव्य सिंह, जितेंद्र यादव, अनिल सिंह, संजय, हरिकेश,आदि बीएसएनएल उपभोक्ताओं का कहना है कि आये दिन नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ता है। जब बात करनी रहती है तो बात ही नहीं हो पाती है। विवश उपभोक्ता अपने बीएसएनएल की सिम को दूसरे कम्पनी में पोर्ट करवा रहे हैं। समस्या के बाबत कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस है।
इस बाबत जेटीओ हरीश चौरसिया का कहना है कि फतेहपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज की एक सेट की बैट्री खराब होने के कारण समस्या आ रही थी उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें