फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी और गुरबत की बाधा तोड़ पूजा ने फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कहावत है कि अगर मन में लगन और दृढ़ इच्छा हो तो सफलता की राह को कोई भी बाधा नहीं रोक सकती है। यह कहावत इंटर बोर्ड परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पूजा यादव पर बिल्कुल सटीक है। अत्यंत गरीब और गुराबत में जीवन निर्वहन करने वाली पूजा यादव मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खलिसा रामनगर मोड़ स्थित ब्रह्मर्षि राम कृष्ण इंटर कॉलेज में की छात्रा है। पूजा ने 551 यानी 90.20 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पूजा का निवास स्थान वैसे तो रामनगर मोड़ से 3 किलोमीटर आजमगढ़ जनपद के कटाई गांव में है लेकिन शुरू से ही इस कॉलेज की छात्रा रही है। इसका परिवार अत्यंत ही निर्धन है। पूजा की शिक्षा में कोई बाधा न आए इसके लिए इसके पिता रामविजय यादव सूरत में मजदूरी करते हैं जबकि माता संगीता गृहणी हैं। पूजा ने हाईस्कूल परीक्षा में भी जनपद में सातवां स्थान प्राप्त किया था। भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर पूजा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है हालांकि इसके लिए उसके राह में आर्थिक परिस्थितियां रोड़ा हैं फिर भी वह ऑनलाइन अध्ययन कर पूरी मेहनत और लगन से जेईई की तैयारी करेगी और भविष्य में इंजीनियर बनने का सपना पूरा करेगी। जनपद में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली आदिति यादव भी इसी कॉलेज की बायो ग्रुप की छात्रा है। आदिति को 546 यानी 89.20 फीसदी अंक मिला है। आदित्य के पिता अवधेश यादव पुलिस कांस्टेबल और माता रींदा देवी ग्रहणी हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में आदिति ने कहा कि वह चिकित्सक बनना चाहती है। इसके लिए वह नीट के माध्यम से चिकित्सक बनने का प्रयास करेगी। कॉलेज के प्रबंधक प्रवीण राय ने कहा कि पूजा और आदिति की सफलता से हमारे कॉलेज का नाम रोशन हुआ है जिस पर हमें फक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें