दोहरीघाट। मऊ जनपद के आखिरी छोर दोहरीघाट निवासी हेमंत राय को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की खबर मिलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर हेमंत राय को फूलमालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर हेमंत राय ने कहा की युवाओं के बल पर भाजयुमो उत्तर प्रदेश के संकल्प अबकी बार 350 पार के नारे को पूरा करते हुए युवाओं के बल पर फिर प्रदेश में अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओ के बीच भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। उनके सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन मे सफलता प्राप्त कर सकती है। इस मौके पर प्रमुख रूप से एमएलसी प्रतिनिधि शशि सिंह, विकास वर्मा, बबलू गुप्ता, प्रवीण शाही, बद्री मौर्या, संदीप राय, शैलव्रत, मनीष राय, दुर्गविजय, राजेश चौबे, संजय चौहान, पप्पू भारती आदि शामिल रहे।