फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछला आंकड़ा नहीं छू सकी बीजेपी, बीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। विधानसभा क्षेत्र में बसपा अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने में सफल नहीं हुई है। बसपा को क्षेत्र के कुल 441 बूथों में से 116 बूथों पर बढ़त हासिल हुई है जबकि भाजपा ने 137 बूथों पर अन्य विपक्षियों को पछाड़ा है। जीत दर्ज करने वाली समाजवादी पार्टी ने 187 बूथों पर बढ़त हासिल किया है, एआईएमआईएम के प्रत्याशी ने एक बूथ पर सभी प्रमुख दलों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक मत प्राप्त किया।
विज्ञापन

2017 में बहुजन समाज पार्टी ने 132 बूथों पर बढ़त प्राप्त किया था जबकि भाजपा को 138 बूथों पर बढ़त मिली थी। समाजवादी पार्टी 2017 के चुनाव में 85 बूथों पर बढ़त पाई थी जो इस चुनाव में बढ़कर 187 हो गई है। क्षेत्र के दो बूथों पर बीएसपी को एक भी मत नहीं मिला है।मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में बीएसपी 2017 के चुनाव का प्रदर्शन दोहराने में सफल नहीं हुई है। बीएसपी पिछले चुनाव में मिले 72955 मतों के आंकड़े को छूने से भी काफी पीछे रह गई है। पिछली बार पार्टी को 132 बूथों पर बढ़त हासिल हुई थी लेकिन इस बार यह आंकड़ा 116 बूथों तक सिमट कर रह गया है। विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 30, प्राथमिक विद्यालय साहूआरी और बूथ नंबर 193 प्राथमिक विद्यालय रामपुर बखरिया पर बीएसपी को एक भी मत नहीं मिला है। एक दर्जन बूथ ऐसे हैं जहां पार्टी को एक से लेकर पांच मत ही मिला है। दूसरे नंबर पर रहने वाली भाजपा बूथ जीतने के मामले में तो 2017 के आंकड़े को छूने में सफल हुई है इस बार पार्टी को कुल 137 बूथों पर बढ़त मिली है। 2017 में भी पार्टी की 138 बूथों पर ही बढ़त मिली थी। मतों के मामले में भाजपा भी पिछला आंकड़ा नहीं छू सकी है। इस बार भाजपा प्रत्याशी को कुल 68039 मत मिले हैं जबकि 2017 में 72955 मत मिला था।चौंकाने वाली बात यह है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी महेंद्र सोनकर ने क्षेत्र के बूथ संख्या 43 प्राथमिक विद्यालय भातकोल पर 234 मत पाते हुए सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें