फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बकाया भुगतान और नियमित मानदेय की मांग को लेकर बीसी सखियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद की सभी बीसी सखियों ने सोमवार को अपनी मांगाें को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन की जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर ने बताया कि सभी बीसी सखी प्रदेश सरकार के एनआरएलएम विभाग द्वारा चयनित किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि बीसी सखियों के मानदेय का पिछले कई वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है, मांग किया कि नियुक्ति के दौरान बीसी सखी का प्रतिमाह चार हजार रुपये मानदेय का निर्धारण किया गया था, उसे सभी बीसी के खाते में तत्काल भुगतान किया जाए। उन सभी की सेवा छह माह के बजाय नियमित किया जाए। सभी को राष्ट्रीय बैंक से जोड़ा जाए। सभी कर्मी की तरह बीसी सखी का पांच लाख का बीमा हो। आधार कार्ड का सुधार भी बीसी सखी द्वारा कराया जाए।
गांव में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी, आवास बीसी सखी द्वारा कराया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों का मानदेय समूह सखी के व्यक्तिगत बचत खाता में एक निश्चित समय पर भुगतान कराया जाय। ज्ञापन देने वालों में उर्मिला देवी, अनीता सिंह, तीजा देवी, इंदू देवी, कमलेश्वरी देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें