फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बदमाशों का दुस्साहस: बैंक कैशियर को दिनदहाड़े मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार

Mon, 13 May 2024 12:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर को गोली मार दी। पीछे से गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आनन-फानन घायल बैंक कैशियर को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर को बैंक जाते समय रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। आनन- फानन राहगीरों की मदद से कैशियर को सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर सूर्यनाथ यादव (55) पुत्र किशुन यादव सोमवार की सुबह अपने घर रसुलपुर से बाइक से मधुबन बैंक आ रहे थे। जैसे ही मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित कटघरा महलु गांव के गेट के समीप पहुंचे कि पीछे से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कैशियर को गोली मार दी। 

गोली लगते ही कैशियर सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गया। यह देख राहगीरों ने आनन- फानन पुलिस को सूचना दिया और कैशियर को घायल अवस्था में फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें