फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना मंजूरी खेत से निकाली मिट्टी, मना करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को बिना अनुमति के किसान के खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में किसान की तहरीर पर एक नामजद सहित 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित किसान ने बताया कि खेत से मिट्टी निकालने के दौरान मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन

घोसी नगर के बड़ागांव मोड़ निवासी प्रेमसागर निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत से बगैर अनुमति के संजय सिंह पचास लोगों के साथ मिट्टी निकाल रहा था। पूछने पर सभी लोग गाली देते हुए मारने पीटने लगे। वहीं कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। सभी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्रेमसागर निषाद की तहरीर पर एक नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें