फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चॉकलेट देकर दो साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी की देख-रेख में अस्पताल में भर्ती बच्ची

Sat, 17 Jul 2021 09:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की अपील की जाएगी, जिससे आरोपी को जल्दी सजा मिल सके।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने दो साल की मासूम को चॉकलेट देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और दक्षिण टोला थाना पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि शुक्रवार की शाम दक्षिण टोला थाना क्षेत्र निवासी दो वर्षीय मासूम बच्ची को मोहल्ले का 18 वर्षीय युवक चॉकलेट का लालच देकर उसे ले गया। कुछ देर बाद युवक ने बच्ची को उसके परिजनों को वापस सुपर्द कर दिया।

पीड़िता की मां ने जब उससे बातचीत की तो उसे इस घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने 112 नंबर डायल कर घटना के बारे सूचना दी। बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले पुलिस अधिकारियों के साथ खुद मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पीड़िता को अपनी देख-रेख में जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मां की तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपी को लेकर न्यायालय से अपील की जाएगी, इस मामले को फास्ट ट्रैक पर चलाया जाए। जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें