मऊ। आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में छापा मारकर एक व्यक्ति को 150 शीशी अपमिश्रित अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार मौर्य व कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रतापनारायण यादव ने मुखबिर की सूचना पर मखदुमपुर गांव में राजेंद्र राजभर के घर पर छापेमारी किया।
पुलिस ने मौके से राजेंद्र राजभर को गिरफ्तार किया।वहां मौजूद दूसरा व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गया। उसके घर से तलाशी में 150 शीशी अपमिश्रित अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में राजेन्द्र राजभर ने बताया कि फरार व्यक्ति मुस्किया निवासी जनार्दन है। वही शराब की सप्लाई देता है।आबकारी निरीक्षक सुशील मौर्य ने बताया कि रैपर व बारकोड नकली लगा कर शराब बेची जा रही थी।कोतवाली पुलिस दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।