इनके द्वारा कभी समाज के हित में सोचा नहीं जा सकता। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से एक सवाल खड़ा किया कि ओमप्रकाश राजभर जिस सामाजिक न्याय समिति की लड़ाई का दावा करते हैं, क्या समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय समिति का समर्थन करेगी?
केवल परिवारवाद की राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया ने 2017 विधानसभा से लगाए 2019 लोकसभा चुनाव तक एक भी राजभर को टिकट नहीं दिया। जबकि आज चुनाव आता देख नकली समाजवादी का चोला पहनकर राजभर हित की बात कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी गुंडे माफियाओं की पोषक रही है। यह सदैव से गुंडे माफियाओं के हित की बात करती है।
राजभर सम्मेलन के माध्यम से लिया जाएगा अपमान का बदला
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में मऊ में ही राजभर समाज का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित कर ओमप्रकाश राजभर उर्फ असलम राजभर के कुकृतियों का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहाकि जिस तरह से ओमप्रकाश के मंच पर राजभर समाज अपमानित करने का कार्य किया गया है। उसका बदला राजभर समाज बदला अवश्य लेगा।