फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने मजदूरों को बनाया बंधक

विज्ञापन
कोपागंज के हिकमा में निर्माणाधीन पुलिया में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग होने के विरोध में प्रद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हिकमा चट्टी पर पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर शनिवार को भड़के ग्रामीणों ने काम बंद कराते हुए मजदूरों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों के तेवर देख निर्माण करा रहा ठेकेदार मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए मजदूरों को रिहा कराया। कोपागंज से भातकोल तक लोक निर्माण विभाग सड़क का चौड़ीकरण करा रहा है। इसी के तहत हिकमा चट्टी पर बड़ी पुलिया का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में सेमा ईटा सफ़ेद बालू और घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। शनिवार की सुबह 11 बजे इसकी जानकारी हुई तो नाराज हो उठे 50 से ज्यादा ग्रामीण राम करण चौहान के नेतृत्व में पुलिया पर पहुंचे और काम बंद कराते हुए मजदूरों को बंधक बनाते हुए ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में ग्रामीणों का तेवर देख ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में कई दिनों से घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसे लेकर चेताने के बाद भी ठेकेदार मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं करा रहा था।
विज्ञापन

उधर ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद मजदूरों को बंधक बनाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए मामला शांत कराया। बाद में उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन देते हुए मजदूरों को मुक्त कराया। प्रदर्शन करने वालो में मुन्ना, जनार्दन चौहान, रामदुलारे, रामबच, त्रिलोकी, बेचू, मनिन्द्र चौहान और रामकेवल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें