फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 935 नए टीबी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संक्रमण की दूसरी लहर में टीबी के मरीजों का ग्राफ पर ब्रेक नहीं लग सका है। अप्रैल से जुलाई तक जिले में दूूसरी लहर के दरमियान 935 नए टीबी के मरीज मिले। वहीं इस साल के सात माह में अब तक 2068 मरीज हो चुके हैं। जबकि इसमें बीते माह चले दस्तक अभियान में मिले 22 मरीज भी शामिल हैं। 70 फीसदी नए मरीजों का उपचार सरकारी अस्पतालों में चल रहा है, जबकि अन्य निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। जिले में तीन वर्षो से टीबी मरीजों की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा है। इसमें नगर क्षेत्र में टीबी मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। राजकीय टीबी क्लीनिक के आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई में चले दस्तक अभियान में नगर क्षेत्र में 22 नए मरीज मिले थे, जबकि इसी माह पूरे जिले से 276 मरीज मिले। इसमें 214 सरकारी तथा 62 प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अप्रैल से जुलाई तक 935 मरीज मिले। इसमें 635 का उपचार जिले के अलग अलग सरकारी अस्पताल जबकि 300 का उपचार प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। आंकड़ों पर गौर करे तो इस वर्ष जनवरी से अब तक 2068 मरीज मिल चुके है। इन नए मरीजों से जिले में कुल मरीजों की संख्या 2090 पहुंच चुकी है। इसमें एमडीआर श्रेणी के 80 मरीज है। जिले में नए मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा घनी बस्ती में देखने को मिल रही। नगर के अलावा रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी में टीबी मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की संख्या बढ़ने के पीछे जागरूकता के साथ प्रोत्साहन राशि मिलना है। पोषण आहार के लिए शासन मरीजों के खाते में हर माह 500 रुपये की राशि भेज रही हैं। लोगों में जागरूकता का ग्राफ भी बढ़ा है। खांसी या टीबी के लक्षणों से ग्रसित कई मरीज अपने से भी इलाज को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें