फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मनाया जाएगा अमृत महोत्सव, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ में अगस्त क्रांति पर क्षेत्र के कठघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहीदों और सेनानियों की कृतियों का गुणगान होगा। फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर चल रही तैयारी रविवार को पूरी हो गई। साथ ही शहीद स्मारक परिसर पर साफ सफाई कराई गई।
विज्ञापन

देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए तमाम छोटे-बड़े आंदोलन किए गए। अंग्रेजी सत्ता को भारत की जमीन से उखाड़ फेंकने के लिए गांधीजी के नेतृत्व में जो अंतिम लड़ाई लड़ी गई थी उसे अगस्त क्रांति के नाम से जाना गया है। इस लड़ाई में गांधी जी ने करो या मरो का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के युवाओं का आह्वान किया था। इसमें दर्जनों लोग शहीद हुए थे और सैकड़ों सेनानी घायल हुए थे। शहीदों की याद में कठघरा शंकर में भव्य स्मारक का निर्माण कराया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की कृतियों को जीवंत रखने के लिए नौ अगस्त से 16 अगस्त तक प्रदेश में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार को ग्राम प्रधान भोला कन्नौजिया ने शहीद स्मारक स्थल पर साफ सफाई कराया। शहीद स्मारक स्थल के सामने हुए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें