मऊ में प्रदर्शन करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
मामला शांत हो जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी थानीदास से लगभग 300 मीटर दूर रामजानकी मंदिर के समीप झाड़ियों में छिप गए। इसी बीच गोरखपुर की तरफ से मऊ आ रही काशी डिपो की बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा टूटने के साथ ही एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
रोडवेज बस को थाने ले जाया गया। घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। उधर, बलिया में हो रहे प्रदर्शन के चलते साबरमती एक्सप्रेस इंदारा जंक्शन पर सुबह 9.35 बजे से 12.35 बजे तक खड़ी रही। लगातार तीन घंटे तक यात्री परेशान और दहशत में रहे। बच्चे-भूख से बच्चे चिल्ला रहे थे। स्थिति में सुधार होने पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
मऊ स्टेशन के बाहर फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी युवाओं ने चेताया कि अगर सरकार द्वारा छात्रों के हितों के संरक्षण को लेकर जल्द से जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और ज्यादा उग्र होगा। जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले पल-पल की अपडेट लेते रहे। सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अलर्ट रहकर आंदोलन से निपटने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया।