फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का धरना जारी, नारेबाजी कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य अर्शे आलम एवं एसडीएम के बीच हुए विवाद को लेकर स्थानीय बार के अधिवक्ता शुक्रवार को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पूरे परिसर में घूम कर नारेबाजी किया और उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण होने तक न्यायिक कार्यो से विरत रहने का एलान किया है साथ ही किसी भी न्यायालय में कार्य न करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

स्थानीय बार के सदस्य अर्शे आलम ने विगत 14 अगस्त को उप जिलाधिकारी पर अपने चेंबर में मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस घटना को लेकर अधिवक्ता विगत 16 अगस्त से एसडीएम न्यायालय के साथ ही तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन रहे हैं। दोनों पक्ष से वार्ता किए जाने का का कोई भी प्रयास अभी तक सफल नहीं हो सका है। अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष खालिद जमाल, मंत्री लाल बहादुर, सभ्य कुमार, मिथिलेश सिंह, अकरम अली, विनय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, आफताब अहमद, लालजी राजकुमार पासवान, आबिद एजाज, एनाम खान, खुर्शीद अहमद, विजय पटेल, प्रभाकर राय, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें