फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। न्यू इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सोनी धापा इंटर कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसएन दूबे के निर्देशन तथा यूपी सैक्स लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 150 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बृजेंद्र, नागेंद्र तथा जयंती ने छात्राओं को एचआईवी, टीबी तथा रक्तदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से रक्तदान, टीबी तथा एचआईवी पर कलात्मक विचार रखे। कालेज की प्रधानाचार्या प्रवक्ता वीना गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए उन्हें रक्तदान करने के फायदे गिनाए। इस मौके पर नुररूल ने गर्भवती महिलाओं के बच्चों को एचआईवी से बचने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें