फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दर्शन के लिए लगी कतार

Sun, 02 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
दूसरे दिन भी दर्शन के लिए लगी कतार
विज्ञापन
देवी दुर्गा की पूजा पर्व के दूसरे दिन रविवार को द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का देर शाम तक तांता लगा रहा।  सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार रही। तेज धूप के बावजूद आस्था में कमी नहीं दिखी। जयघोष से वातावरण गूंजता रहा ।नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा मंदिरों में द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए तड़के से ही रेला लगा रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालु अपनी मनोकामना को लेकर देवी के दर्शन को व्याकुल थे। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर  मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वनदेवी मंदिर तथा शीतला माता धाम पर आकर्षण का केंद्र तालाब भी रहा। दर्शन पूजन के बाद बच्चों और महिलाओं की भीड़ तालाब की मछलियों को देखने के लिए लगी रही।


जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर वनदेवी धाम और शहर में स्थित शीतला माता धाम सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र के दूसरे दिन भी मां का दर्शन पूजन करने के लिए लंबी कतार लगी रही। नवरात्र में यहां लोगों की भीड़ जुटती है।  शीतला माता धाम में देवी का पूजन-अर्चन करने के लिए रविवार को सुबह से ही हजारों भक्त लाइन में खड़े थे।  लाइन में खड़े लोग माता की जय-जयकार का उद्घोष कर रहे थे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो देवी के जयकारे से गूंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें