फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के सफाई कर्मचारियों ने परदहां ब्लॉक परिसर से बाइक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में संघ जिलाध्यक्ष अजीत कुमार भारती ने मांग है कि सफाई कर्मचारियों के नाम में परिवर्तन हो, उन्हें सफाई कर्मचारी के बजाए पंचायत सेवक पदनाम दिया जाए, नौकरी में प्रमोशन व्यवस्था लागू करने, सफाई कर्मचारियों की ग्रेड पे 1900 करने के साथ पुरानी पेंशन बहाली सहित 15 लंबित मांग पूरी की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में हरेंद्र यादव, शिवकुमार, रामविलास यादव, दिनदेव कुमार, तवरेज अहमद, जयराम प्रसाद, अशोक कुमार, निगम वर्मा, विजय गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें