फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएसके पीजी कालेज में स्नातक की 50 प्रतिशत सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमणकाल में नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। महाविद्यालयों में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के तहत छात्रों को दाखिला दिया जा रहा है। इसके तहत कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष की लगभग 50 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जा चुका है। जबकि एडमिशन के लिए 2256 से अधिक आनलाइन आवेदन आ चुके हैं। एडमिशन प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। महाविद्यालय में स्नातक तथा स्नात्कोत्तर की कक्षाएं एक सितंबर से चलेगी। इसके मद्देनजर महाविद्यालय में तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक छात्र संख्या वाले नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रतिवर्ष प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन प्रक्रिया चलती है। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कालेज में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के तहत ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया चल रही है।
महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकाम तथा एमए, एमएससी में 2550 सीटें हैं।अब तक कालेज में प्रवेश के लिए 2256 से अधिक ऑनलाइन आवेदन आए हैं। अब तक बीए में 769, बीएससी में 173, बीकाम में 75, एमए, एमससी में 54 सहित 1071 छात्र छात्राओं ने कॉलेज में फीस जमा कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। शासन के आदेश पर महाविद्यालय में स्नातक तथा स्नातकोत्तर की कक्षाएं कोविड प्रोटोकाल के तहत एक सितंबर से चलेगी। इसके तहत कालेज में सैनिटाइजेशन सहित सभी तैयारी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

इस बाबत डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र का कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते महाविद्यालय में पहले आओ पहले पाओ के तहत एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। 15 सितंबर तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। अब तक 1071 सीटें भर चुकी हैं। एडमिशन प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। कक्षाएं एक सितंबर से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें