फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 नए संक्रमित मिले, संख्या हुई 136

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संक्रमण का ग्राफ सोमवार को अपने चरम सीमा पर दिखा। जहां 1986 जांच रिपोर्ट में 45 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें आरटीपीसीआर में 38 जबकि एंटीजेन टेस्ट में 7 नए मरीज मिले। जिले में अब 136 सक्रिय मरीज हो गए हैं। 45 मरीजों में 28 युवा हैं, जिनकी उम्र 30 वर्ष से नीचे है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि सोमवार को जिले में 478 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई, जबकि 1508 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली। आरटीपीसीआर में 38 जबकि एंटीजेन टेस्ट में सात नए मरीज मिले। बताया कि इसमें नगर के गालिबपुर मुहल्ले में सात मरीज मिले हैं। इन मरीजों में पांच महिला जबकि दो किशोर संक्रमित मिला। नए संक्रमित मरीजों में 28 मरीज ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम है। जबकि 15 वर्ष से कम उम्र के तीन किशोर संक्रमित मिले। जिले में नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 8 हजार 488 पहुंच गया है। इसमें 8 हजार 272 मरीज रिकवर हो चुके हैं, 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 127 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें