फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदे जाएंगे महिला अस्पताल के लिए सीसीटी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक डॉक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई। जिला महिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदे जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. चंद्रा सिंहा ने कोविड कार्यक्रम की गतिविधियों को विस्तार से बताया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की वित्तीय प्रगति वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में किए गए व्यय का विवरण बताया । उन्होंने चिकित्सा की भौतिक प्रगति के अंतर्गत माह दिसंबर 2021 में वाह्य रोगी विभाग ओपीडी, अंत विभाग आईपीडी, प्रसव, माइनर सर्जरी, पीपीआईयूसीडी, अल्ट्रासाउंड आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। जिलाधिकारी ने जेम पोर्टल से खरीदारी किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित डॉक्टरों को निर्देशित किया कि समय से उपस्थित रहकर इलाज करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसएन दूबे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार , अधीक्षक फातकिमा हॉस्पिटल, डीएमसी यूनिसेफ, डॉ. पी एल गुप्ता सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें