तहसील क्षेत्र के जजौली स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल दिवस तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफल हुए छात्र-छात्राओं को एसडीएम निरंकार सिंह ने पुरस्कार वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।
वार्षिक खेल प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब महिमा तिवारी रहीं। वहीं, स्टूडेंट आंफ द ईयर के खिताब से सातवीं के छात्र विशाल प्रजापति को दिया गया। जलेबी दौड़ में एलकेजी से अभिमन्यू यादव ने प्रथम स्थान दर्ज किया। बाधा दौड में महादेवी मौर्या विजेता रही। इसके साथ ही श्रेया, शुभम, अर्चना समेत विभिन्न खेलों में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने पढाई के साथ-साथ खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। खेल से विद्यार्थियों में सहयोगात्मक भाव जागृत होता है। इस मौके पर प्रबंधक विनय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा, पिंकी राजवंशी, अखलाक, विवेक उपेंद्र ,सागर और सोमनाथ आदि मौजूद रहे।