फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई में 15 मामले आए, छह का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के क्रम में सोमवार को नगरपालिका के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कर अधीक्षक संतोष कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस मौके पर 15 मामले आए। मौके पर छह मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया।
विज्ञापन

नगरवासियों की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए शासन की तरफ से ‘‘संभव कार्यक्रम’’ के तहत जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत नगरपालिका में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस मौके पर कर अधीक्षक संतोष कुमार ने लोगों की शिकायत सुनी। इस मौके पर खराब सड़क, जल निकासी, पेयजल, इंटरलाकिंग, खड़ंजा, स्ट्रीटलाइट, साफ सफाई सहित विभिन्न प्रकार के 15 मामले आए। मौके पर छह शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।
अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद की तरफ से प्रत्येक जनसुनवाई दिवस में नियमित रूप से नगरवासियों की शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर उनका समाधान किया जाता है। इस दौरान जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, बलराम पांडेय, धर्मेन्द्र पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें