फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 घंटे में पांच सेमी बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। नदी के जलस्तर में 24 घंटे में पांच सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बाढ़ आने के खतरों के मद्देनजर तटवर्ती इलाकों सहित कस्बा के ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


सरयू नदी के नदी के जलस्तर में 24 घंटे में पांच सेमी की रफ्तार से बढ़ने से नगर सहित तटवर्ती इलाके के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को बाढ़ से होने वाले नुकसान की चिंता अभी से खाए जा रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए सोमवार को नदी का जलस्तर 67.85 मीटर रहा। रविवार को जल स्तर 67.80 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी के जल स्तर पांच सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 2.05 मीटर नीचे बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें