रास्ते में नगला हमला गांव के समीप बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में राहुल की मौके पर मौत हो गई। दोस्त गौरव व पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
हाथरस के मुरसान निवासी रघुवीर सिंह व ममता देवी राहुल के फूफा-बुआ हैं। वह बुधवार को रक्षाबंधन पर बोलेरो गाड़ी से ससुराल आए थे। राहुल उनकी विदाई का सामान लेने के लिए गया था। लौटते समय हादसा हो गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राहुल की मौत हुई है। दो दोस्त घायल हैं।
यह भी पढ़ेंः- आगरा में भाई-बहन एक साथ बने जज: पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता, माता-पिता ने मिठाई खिलाकर दी बधाई