फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह

Thu, 20 Jul 2023 07:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बारिश के बीच बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार छूने से करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि दो छात्र झुलस गए। खबर मिलने पर परिजन में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Mathura News: मौके पर जांच करती पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना उफान पर है। लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को बारिश के चलते यहां हादसा हो गया। बारिश के बीच बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार में करंट आ रहा था। इस छूने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो छात्र झुलस गए।

विज्ञापन


हादसा महावन थाना क्षेत्र के नगला खेमा में हुआ। यहां बारिश के बीच बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसी समय यहां से जमुनापार थाना क्षेत्र के हयातपुर निवासी मोहित कुमार (20) पुत्र गुड्डू शर्मा सुबह टाउनशिप में लगने वाले मंगल बाजार में बैग बेचने जा रहा था। उनके साथ छोटा भाई आकाश व उसका दोस्त सुनील भी था। दोनों कॉलेज जा रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- युवती पर आया शादीशुदा युवक का दिल: रचा ली शादी, एक हरकत से खुल गया पत्नी और बेटी का राज; उसके बाद जो हुआ...
विज्ञापन

 

रास्ते में नगला खेमा के पास तेज बारिश होने पर तीनों एक दीवार के सहारे खड़े हो गए। यहां एक नीम के पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन जा रही है। बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन में चिंगारी उठी और पेड़ में करंट दौड़ने के साथ ही तार टूटकर तीनों पर गिर पड़ा। मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश और सुनील झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहित की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, झुलसे युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ेंः-UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल

इधर, घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसके बाद विद्युत निगम के एक्सईएन और एसडीओ महावन थाने पहुंचे। एक्सईएन सिद्धार्थ रंजन ने विद्युत निगम से सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर ललित कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक युवक के पिता द्वारा विद्युत निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही छोड़ गया दुनिया

मोहित की शादी सात माह पहले गदाई, सादाबाद रोड, मुरसान निवासी भूरी देवी के साथ हुई थी। भूरी देवी तीन माह की गर्भवती है। मौत की सूचना मिलते ही वह बदहवास हो गई। अन्य परिवार वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, परिचित व रिश्तेदार सूचना पाकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि मोहित बच्चे को लेकर काफी उत्साहित था। मगर, एक पल में ही परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया।

यह भी पढ़ेंः-UP: परदेश से लौट रहे हैं..तो सावधान! आपके धन पर है लुटेरों की नजर, 4 युवकों को लूटा, अलग-अलग चौराहों पर फेंका
विज्ञापन

भाई के सामने करंट से पांच मिनट तड़पा मोहित

हादसे के समय मोहित के पास ही उसका छोटा भाई आकाश खड़ा था। मोहित को करंट लगने पर आकाश ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन करंट ने उसको भी चपेट में ले लिया। करीब पांच मिनट तक मोहित तड़पता रहा। भाई को तड़पकर अचेत होता देख आकाश भी अचेत हो गया। देर शाम उपचार के बाद आकाश को होश आया तो वह भाई को न बचा पाने के मलाल में फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें