फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांकेबिहारी के भक्तों को मिलेगी बड़ी राहत...बाईपास का कार्य शुरू, यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा

Tue, 15 Jul 2025 11:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। 15 किमी लंबे बाईपास का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
वृंदावन बाईपास का नक्शा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावनवासियों और तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद वृंदावन बाईपास परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि भूमि अधिग्रहण और टेंडरिंग की प्रक्रिया तेजी से शुरु कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित बाईपास से यातायात दबाव में काफी कमी आएगी और स्थानीय निवासियों समेत श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बाईपास की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर होगी और यह सिक्स लेन का होगा। यह मार्ग जैत से शुरु होकर देवी आटस होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। बाईपास के जरिए आगरा, नोएडा और बरेली जैसे बड़े शहरों से वृंदावन आने-जाने वाले यात्रियों को सुगमता होगी और यात्रा का समय भी कम होगा। 

 
विज्ञापन

यह बाईपास 1645.72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टाेन 101 पर जुड़ेगा, जिससे दिल्ली व एनसीआर से आने वाले पर्यटक सीधे वृंदावन पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, बाईपास के किनारों पर फुटपाथ का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे यह मार्ग न केवल सुविधाजनक बल्कि आकर्षक भी बनेगा।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि वृंदावन बाईपास के निर्माण से क्षेत्र के यातायात दबाव में कमी आएगी और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ये भी पढ़ें-UP: हैवानियत...किशोर के कपड़े उतारे, चिल्लाने पर घोंट दिया गला; फिर आधा घंटे लाश के साथ रहा हत्यारोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें