रेल लाइन हटाने के विरोध में बैठक करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के वृंदावन में रेल सेवा बंद होने के बाद उपजे असंतोष को लेकर स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और व्यापारियों ने एक संयुक्त बैठक आयोजित की। इस दौरान रेल लाइन को पुनः बिछाने की मांग करते हुए वक्ताओं ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा।
बैठक में वक्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, जिस सांसद को ब्रजवासियों ने ड्रीम गर्ल कहकर संसद भेजा था, वही आज ब्रज क्षेत्र के विकास की उम्मीदों पर पानी फेर रही हैं। रेल सेवा जैसी मूलभूत सुविधा को समाप्त करना विकास नहीं, बल्कि विनाश का प्रतीक है।