फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम ने ली करवट, ठंडी हवाओं से चार डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम ने फिर एक बार शुक्रवार देर रात से करवट बदल ली है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 पर आ गया। दिन में भी जहां लोगों को राहत रही तो वहीं शाम होते ही हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया।
विज्ञापन


होली के बाद से ही लगातार गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। लेकिन देर रात मौसम ने करवट बदल ली और ठंडी हवाएं चलने लगीं। शनिवार को दिन में भी ये सिलसिला जारी रहा। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को बाजारों में भी इसके चलते रौनक नजर आई। लोगों ने मौसम का आनंद लिया और खरीदारी की। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें