मथुरा। जन-जन के राम-रामायण कॉन्क्लेव के तहत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से डॉ. राजेंद्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय के सहयोग से श्रीराम चरित मानस गान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ अमरनाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी और संयोजक व वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल ने किया।
अमरनाथ विद्या आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि कलाकार राधिका दासी ने भजन प्रस्तुत किए। दोनों प्रतियोगिताओं में 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। मानस गान में वैष्णवी गौड़ प्रथम, सुरभि शर्मा एवं वैभवी त्रिवेदी द्वितीय, कनक मिश्रा एवं कबीर शर्मा तृतीय स्थान पर रहे, जबकि अमित और यशस्वी राठौर को सांत्वना पुरस्कार घोषित हुए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुरभि शर्मा प्रथम, वैष्णवी गौड़ द्वितीय और वरुण बंसल तृतीय स्थान पर रहे।
मयूर कृष्ण एवं कीर्ति गोस्वामी को सांत्वना पुरस्कार घोषित किए गए। पवन तिवारी एवं अंकित व वृंदावन से सर्वेश्वरशरण निर्णायक रहे। ग्रोइंग सोल की प्रधानाचार्य सोनिका शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. मधुबाला शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सुनील तिवारी, जयलक्ष्मी, असलम खां एवं जियाउद्दीन और अभय कृष्ण चतुर्वेदी को योगदान रहा। कार्यक्रम में संगीतज्ञ आलोक अग्रवाल, शिप्रा गर्ग, कुंवर अमेट सिंह, ओमप्रकाश डागुर, केशवदेव शास्त्री, बाल कलाकार आरोही एवं यशस्वी की उपस्थित रहे। संवाद