फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: मथुरा की राशि ने 12वीं में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान, परिजन में खुशी का माहौल

Sat, 20 Apr 2024 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

UP Board Result 2024: मथुरा की राशि ने 12वीं में प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। परिणाम आने के बाद परिजन में खुशी का माहौल है। उन्होंने बेटी का मुहं मीठा कराकर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
राशि को मिठाई खिलातीं मां और भाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शनिवार दोपहर जारी हो गया। 12वीं में मथुरा की राशि ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। वह सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, जतीपुरा की छात्रा हैं। उन्होंने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह मथुरा जिला टॉपर भी हैं। 

विज्ञापन


परिणाम आया और बेटी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया तो घरवाले खुशी से झूम उठे। उन्होंने बेटी राशि को मिठाई खिलाकर इस सफलता के लिए शुभकानाएं और आशीर्वाद दिया। वहीं श्रीकृष्ण हायर सेकेंडरी स्कूल, छाता के नीरज ने 571 अंक पाकर हाईस्कूल में जिला टॉप किया। 

इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में कुल 70873 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इनमें से 62095 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस तरह इस वर्ष 12वीं में जिले का परिणाम 81.93 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 93.43 प्रतिशत रहा। मथुरा को प्रदेश में 10वीं 18वां और 12वीं में 51वां स्थान प्राप्त मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें