फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के दो वैगन ट्रैक से उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे स्टेशन पर बीते सोमवार को मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरने का मामला अभी थमा नहीं कि बुधवार को फिर मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। डिब्बों के पटरी से उतरने का कारण तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन प्रारंभिक रूप से पहियों में कमी और प्वाइंट की गड़बड़ी के कारण यह मालगाड़ी पटरी से उतरी माना जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अप रेलवे लाइन पर यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब मालगाड़ी चालक ट्रेन को यार्ड में खड़ी कर रहा था। मालगाड़ी में लोहे का सामान लदा हुआ था, जिसमें से एक वैगन खाली था जो कि पूरा पटरी से उतर गया और दूसरा जिसमें गार्डर लदे थे उसके चार पहिये उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। दो डिब्बों के पटरी से उतरते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
ट्रैक को सही करने में जुट गए। बुधवार को ट्रैक सही करने के बाद मालगाड़ी की शटिंग की जा रही थी, तभी दोपहर में 12 बजे उसी स्थान पर मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। सूचना मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारी ट्रैक को सही करने में जुट गए। वैगन के उतरने से कोई यातायात बाधित नहीं हुआ। देर रात तक रेलवे के अधिकारी ट्रैक को सही करने में जुटे रहे। जीआरएम पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि व्यवस्था संभाल ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें