फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीकुर्ररहमान की तबियत बिगड़ी भेजा एम्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जेल में बंद पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) सदस्य अतीकुर्रहमान को बुधवार को दिल के ऑपरेशन के लिए जेल से एम्स भेजा गया है। उसकी विगत २८ सितंबर को पेशी पर ले जाने के दौरान रास्ते में तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद एम्स के चिकित्सकों ने उसे दिल के ऑपरेशन की सलाह दी। जेल अधिकारियों ने न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली एम्स भेज दिया।
विज्ञापन

हाथरस दंगे के दौरान हाथरस जाते समय मांट एक्सप्रेसवे से पकडे़ गए पीएफआई सदस्यों मेें से एक अतीकुर्रहमान मथुरा जेल में बंद है। पेशी पर ले जाते समय तबियत बिगड़ने पर जेल अधिकारियोें ने एम्स में दिखाया। एम्स के चिकित्सकों ने दिल के ऑपरेशन की सलाह दी। जेल अधिकारियों को न्यायालय से 8 अक्तूबर को अनुमति मिल गई थी।
जेल अधिकारियों ने शासन के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और बुधवार कोे सुबह जेल से एम्स भेज दिया। डिप्टी जेलर संदीप श्रीवास्तव उसे लेकर एम्स गए हैं। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अतीकुर्रहमान को दिल संबंधी बीमारी के ऑपरेशन के लिए एम्स भेजा गया है। उन्होंने बताया कि २ लाख २५ हजार रुपये ऑपरेशन में खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें