फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भीड़ के बीच दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार शाम को भीड़ एवं बरस रहे गुलाल के बीच महिला श्रद्धालु बेहोश हो गईं। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। इससे पहले परिक्रमा मार्ग में पड़ोसियों के साथ परिक्रमा कर रही महिला की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से कोतवाली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाएं घर चली गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को नगर के परिक्रमा मार्ग में चीर घाट के समीप परिक्रमा कर रही पैगाम निवासी 62 वर्षीय महिला ढकेली की तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोतवाली कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर एंबुलेंस में महिला को कोतवाली लाया गया। यहां तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। टीम ने बताया कि ब्लड प्रेशर सामान्य से कम होने पर तबीयत खराब हो गई थी। कुछ ही समय में तबीयत में सुधार होने पर उन्हें उनके परिजन से संपर्क कर उन्हें घर भेजा गया।
इधर शाम को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बुलंदशहर निवासी 50 वर्षीय रीना की भीड़ और बरसते गुलाल के बीच तबीयत बिगड़ गई। महिला के बेहोश होने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें परिजन अपने साथ ले गए। अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर वंदना अग्रवाल ने बताया कि एक महिला शाम के समय श्रीबांकेबिहारी मंदिर से उपचार के लिए आईं थीं। उनका ब्लड प्रेशर लो था। प्राथमिक उपचार के बाद सुधार होने पर परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें