जीएलए विश्वविद्यालय में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षकगण।
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में स्पार्कल जीएलए टीबीआई द्वारा मेइटी स्टार्टअप हब (एमएसएच) के सहयोग से एआई निर्माण 36 घंटे का जनरेटिव एआई हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नकद पुरस्कार दिए गए। व्हीटस्पेक्ट्रल एआई ने पहला पुरस्कार जीता।
इस 36 घंटे के गहन प्रारूप में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागी टीमों ने फिनटेक, एडटेक, लीगल टेक, क्रिएटर इकोनॉमी एवं ओपन इनोवेशन जैसे विभिन्न डोमेन में एआई आधारित समाधान विकसित किए। 91 मोबाइल्स के वाइस-प्रेसिडेंट–टेक्नोलॉजी प्रत्युष मजूमदार ने एजेंटिक एआई एंड द फ्यूचर ऑफ वर्क विषय पर सत्र लिया। ग्रेस्ट के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर एवं निवेशक संजीव अग्रवाल ने प्रॉब्लम स्टेटमेंट से प्रोडक्ट-मार्केट फिट तक विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन जीएसएफ के इन्वेस्टमेंट एसोसिएट जस्मीत भाटिया, एग्जिट फंड वेंचर्स के इन्वेस्टमेंट लीड मनीष कुमार, सूनिकॉर्न वेंचर की इन्वेस्टमेंट एसोसिएट देवांशी पाहुजा, एलवीएक्स वेंचर की इन्वेस्टमेंट एसोसिएट वंशिका, ईज़ी नॉलेज क्लब की निकिता शर्मा, इंडिकॉर्न एंजेल्स के इन्वेस्टर अमित सिंगल, ईज़ी नॉलेज क्लब की फाउंडर राखी सिंघल, एएसआर बिज़नेस एडवाइजर्स प्रा. लि. के संतोष जैन, स्विफ्ट सीड वेंचर्स के इन्वेस्टर अमर दीक्षित तथा ग्रेस्ट के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर संजीव अग्रवाल आदि ने किया।
प्रथम पुरस्कार टीम व्हीटस्पेक्ट्रल एआई, टीम निवेश एआई ने द्वितीय पुरस्कार तथा टीम विज्ञापन एआई ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार टीम कोडबस्टर एवं टीम फ्लुएंजी एआई को दिए गए। पुरस्कार वितरण कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने किया।