फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; राया कट, बलदेव-जुगसना रोड पर हुए हादसे

Sat, 13 Apr 2024 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी में दो अलग-अलग जगह यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट, बलदेव-जुगसना रोड पर हादसे हुए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है।
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार शाम और रात को दो स्थानों पर हादसे हुए। इसमें दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट, बलदेव-जुगसना रोड पर हुए। हादसे बलदेव थाना क्षेत्र में हुए।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि गांव हबीबपुर निवासी नरेंद्र (30) अपने गांव से ससुराल खंदौली के समीप बरौस पत्नी को लेने जा रहा था। वह बाइक से राया कट के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए खंदौली जा रहा था। माइल स्टोन 124 के पास गांव हथौड़ा की पुलिया के समीप किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। 

हादसे में बाइक सवार नरेंद्र की मौत हो गई। भाई हरपाल सिंह ने बताया कि नरेंद्र की शादी वर्ष 2012 में सुलेखा से हुई थी। दोनों से दो बेटियां महक (5) , साध्वी तीन माह हैं। दुर्घटना के समय उसके थैले में रखे सामान को देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। नरेंद्र ने पानीगांव में एक माह पहले ही कोल्ड ड्रिंक आदि की दुकान खोली थी। उससे ही गुजारा कर रहा था।
विज्ञापन


दूसरी घटना बलदेव जुगसना रोड पर बाइक के फिसलने से हुई। शुक्रवार देर शाम विनोद कुमार निवासी ब्यौहीं थाना राया, कृष्णवीर निवासी ब्यौहीं थाना राया के साथ गांव से बाइक से चिंताहरण महादेव के दर्शन करने गए थे। दर्शन करके लौटते समय बलदेव जुगसना रोड पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां विनोद कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई सत्यवीर सिंह ने बताया विनोद अविवाहित था। चिंताहरण महादेव मंदिर दर्शन कर लौटते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें