फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संगठित गिरोह चलाने वाले दो आरोपी गैंगस्टर एक्ट में पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। दर्शनार्थियों के साथ लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया है। जमानत पर होने के बाद भी दोनों की अपराध में संलिप्तता थी।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के औरंगाबाद निवासी नितेश उर्फ निक्कू और थाना वृंदावन के रतन छतरी क्षेत्र निवासी मोहन उर्फ मोनी पर दर्शनार्थियों व अन्य लोगों के साथ लूट और चोरी करने के मुकदमे दर्ज हैं। एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि ये दोनों संगठित गिरोह चलाते हैं। निक्कू लीडर है और मोनी सदस्य है। दोनों जमानत पर आने के बाद अपराध को अंजाम दे रहे थे। डीएम ने दोनों को गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया था, जिन्हें 27 मई को गिरफ्तार कर लिया और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें