फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन ने यमुना में लगाई छलांग, दो ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में सोमवार रात को अगल-अलग समय व स्थानों पर दो युवतियों ने यमुना में छलांग लगा दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बचा ली गई। वहीं मंगलवार सुबह एक युवक यमुना में कूद गया। गोताखोरों ने चार घंटे बाद उसके शव को निकाला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लक्ष्मीनगर क्षेत्र के डेगरा निवासी हुशियार सिंह व उनके भाई नकुल ने सोमवार को बेटी खुशी (18) को पीट दिया था। इसी से आहत होकर खुशी ने सोमरात रात को तिवारी पुरम के निकट यमुना में छलांग लगा दी। मंगलवार सुबह परिजन की नींद खुली तो खुशी लापता थी। पुलिस को सूचना देने के साथ उसकी यमुना में तलाश की गई। पांच घंटे बाद गोताखोरों ने यमुना से उसका शव बरामद किया।
वहीं बिहार के रोहताश निवासी रुक्मिणी अपने मामा के लड़के के साथ प्रेम मंदिर देखने वृंदावन आईं थीं। सोमवार रात को दोनों यमुनाजी की पूजा करने गए थे। इसी दौरान रुक्मिणी ने यमुना में छलांग लगा दी। हालांकि उसका आरोप है मामा के लड़के ने उसे धक्का मार दिया था। आसपास मौजूद गोताखोरों ने बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि एक युवती व युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की शिनाख्त की जा रही है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा यमुना ब्रिज
लक्ष्मीनगर का यमुना ब्रिज अब सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है। सोमवार व मंगलवार को एक के बाद एक तीन घटनाएं हुईं, इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक की जान बच गई। तीन दिन पहले लक्ष्मीनगर के रोशन बिहार निवासी एक महिला ने भी यमुना मे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गोताखोरों की मदद से उसकी जान बच गई। ब्रिज पर सुरक्षा के इंतजाम न होना और रेलिंग की कम ऊंचाई ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रही हैं। हालांकि पुलिस ने ब्रिज के आसपास गश्त बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें