फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: संवासनियों ने महिला होमगार्ड की आंखों में झोंकी मिर्च... भागने का प्रयास; प्रशासन में खलबली

Sun, 03 Mar 2024 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में तीन संवासनियों ने महिला होमगार्ड की आंखों में मिर्च झोंक दी। इसके बाद भागने का प्रयास किया। नारी निकेतन की इस घटना से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
संवासनियों ने महिला होमगार्ड की आंखों में झोंकी मिर्च... भागने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नारी निकेतन से रविवार सुबह तीन महिला संवासनियों ने महिला होमगार्ड की आंखों में मिर्च झोंककर भागने का प्रयास किया। हालांकि महिला होमगार्ड ने आंखों में मिर्च की जलन के बावजूद मुख्य द्वार पर बाहर से ताला डाल दिया और संवासनियों के भागने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इनमें से एक संवासिनी को तत्काल नोएडा के बालिका बाल गृह भेजा गया।

विज्ञापन


घटना के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:30 बजे शहर के स्वामी घाट स्थित नारी निकेतन में तीन संवासनियों, जिनमें एक राया, दूसरी शेरगढ़ और तीसरी रिफाइनरी क्षेत्र की थी। तीनों ने किसी प्रकार से नारी निकेतन के रसोई घर से लाल मिर्च का पाउडर हासिल कर लिया और सुरक्षा में तैनात महिला होमगार्ड अनिता शर्मा, विमलेश के आंखों में झोंक दिया। 

Trending Videos

उस वक्त नारी निकेतन केंद्र के मुख्य गेट का ताला अंदर से बंद था। संवासनियों ने भिड़ंत करते हुए होमगार्ड विमलेश ने चाबी छीनने का प्रयास किया, मगर महिला होमगार्ड ने साहस का परिचय दिया और शोरशराबा मचा दिया। इसके बाद नारी निकेतन में रहने वाली 

अन्य 15 संवासनियों ने उक्त तीनों को पकड़ा।

विमलेश ने मुख्य द्वार का ताला खोला, इसके बाद बाहर से ताला लटका दिया। मामले की जानकारी कोतवाली शहर और जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा को दी गई। वह मौके पर पहुंचे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला होमगार्ड की बहादुरी से महिला संवासनियों के भागने का प्रयास विफल हुआ। वह नाबालिग हैं। 

इसके चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया जा सकता। तीनों के खिलाफ पुलिस को लिखित में दे दिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली रवि त्यागी के अनुसार तीनों संवासनियों के खिलाफ प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच रिपोर्ट सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश की जाएगी।

विधि की छात्रा ने रची थी भागने की साजिश

पुलिस व प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि नारी निकेतन में बंद तीनों संवासनियों में से एक राया क्षेत्र की है, जोकि एक लड़के के साथ 27 फरवरी को परिवार को छोड़कर चली गई थी। यह शहर के एक कॉलेज की विधि प्रथम वर्ष की छात्रा है। जिस लड़के के साथ गई थी, वह 11वीं का छात्र है व उसका रिश्तेदार भी है। 

29 फरवरी को मुकदमा राया थाने में दर्ज हुआ। 2 मार्च को उसे पुलिस ने बरामद किया। मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने तक पुलिस ने उसे नारी निकेतन में ठहरवाया था। 2 मार्च को यहां आने के बाद उसकी मुलाकात रिफाइनरी और शेरगढ़ थाने द्वारा ठहराई गईं दो अन्य संवासनियों से हो गई। 
विज्ञापन

तीनों ने भागने की साजिश रची, इसकी सूत्रधार राया की विधि छात्रा रही। पुलिस पूछताछ में उसने साफ तौर पर कहा कि उसे परिवार वालों के साथ नहीं जाना है। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। इधर, रिफाइनरी पुलिस द्वारा भेजी गई संवासिनी ने भी परिवार के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर उसे नोएडा बालिका बाल गृह भेजा गया। शेरगढ़ की संवासिनी के बयान होना बाकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें