फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदियों की होगी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। टीबी से पीड़ित जिला जेल के बंदी की मौत के बाद जेल में बंदियों की काउंसिलिंग होगी। ताकि यदि किसी अन्य बंदी को कोई बीमारी हो तो उसका इलाज करवाया जा सके। उधर जेल प्रशासन बीमारी से मरे हुए बंदी के संपर्क में आने वाले बंदियों पर भी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

दरअसल जेल प्रशासन ने बंदी ओमप्रकाश की मौत के बाद समीक्षा की। इसमें पता चला कि वह टीबी से पीड़ित था। वह घर पर दवा भी खाता था। जेल में उसने किसी को बीमारी के विषय में बताया ही नहीं। यदि वह बता देता तो उसके लिए अलग से चिकित्सक की व्यवस्था की जाती।
जब उसकी तबियत खराब हुई तो उसे पर्याप्त चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो सकी। इस कारण उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि वह जेल में जिला अस्पताल के चिकित्सकों से बंदियों की काउंसिलिंग कराएंगे। इस दौरान यदि किसी को खांसी और सर्दी जैसी भी शिकायत मिली तो वह उन बंदियों का इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें