मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है। बृहस्पतिवार को एक दिन में साल के सर्वाधिक 13 पॉजिटिव केस मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना के छलांग लगाई। शुक्रवार को 12 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फरह में युवती, नगला जय सिंह में वृद्ध महिला और युवक, मथुरा शहर से युवक, कदंब बिहार कॉलोनी से महिला, मथुरा शहर से महिला, मोती कुंज से युवक, बाल कृष्ण धाम से महिला, चंदनवन से युवक, गौशाला नगर कॉलोनी वृंदावन से युवक, नौहझील से वृद्ध व्यक्ति और राया से महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।