फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों की ओर भी रुझान पैदा करना चाहिए-पीयूष दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे के अपने निज गांव लौटते वक्त मथुरा में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपनी मातृभूमि ब्रज में आकर बहुत सुखद अहसास हो रहा है। खेलों के विषय में कहा कि युवाकों का खेलों की ओर भी रुझान पैदा करना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को अनिल स्वामी एंड कंपनी और श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सादाबाद के गांव रसमई निवासी पीयूष दुबे ने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इसको प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। ताकि युवाओं का रुझान हॉकी के प्रति और ज्यादा हो सके। उन्होंने हॉकी के चार दशक बाद ओलंपिक में पदक जीतने पर खुशी जताते हुए इसके पीछे टीम के परिश्रम और लगन को अहम बताया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ भारतीय युवाओं को खेल की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। ओलंपिक के बाद हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे के प्रथम वार मथुरा आगमन के दौरान उनका कृष्णा शर्मा, श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एडवोकेट राजकुमार शर्मा, जीतू पाराशर, हरीश शर्मा, अनुज शर्मा, विशाल शर्मा, गोविंद पंडित, कार्तिक वशिष्ठ, गोपाल शर्मा, अर्चना शर्मा, गार्गी शर्मा, माधवी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें