फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुदामा कुटी में अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष का पौधा रोपेंगी राष्ट्रपति

विज्ञापन
राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन धाम में आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कान्हा की भक्ति में लीन रहेंगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर देहरी पूजन और चांदी के दीपक में गिर गाय के घी से दीपदान करने के बाद वह निधिवन के बाद सुदामा कुटी में भजनकुटी का लोकार्पण करने के बाद वह यहां अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष के पौधे को रोंपेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन पर सुदामा कुटी को पूरी तरह से चमका दिया है। हर ओर बस सुखद नजारा बिखर गया है। महंत सुतीक्ष्णदास महाराज ने बताया कि यहां आने के बाद राष्ट्रपति गोपूजन के साथ-साथ संतों के साथ आध्यात्म पर चर्चा भी करेंगी। आश्रम में मौजूद रहने वालों की संख्या भी निश्चित है। 50 संतों के अलावा अधिकारी वर्ग ही आश्रम में रहेगा। उन्होंने बताया कि वह खुद ही राष्ट्रपति को निमंत्रण देने के लिए गए थे। तब उन्होंने आश्रम पर आने के बाद आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें