फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच सूत्री मांगों को लेकर संविदा कर्मियों की हड़ताल आज से

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में एक्सईएन से मुलाकात करते संविदाकर्मी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पावर कॉरपोरेशन निविदा कर्मचारी संघ कोसी डिवीजन ने पांच सूत्री मांगों को लेकर कोसी डिवीजन के 17 बिजलीघरों के 221 कर्मचारियों के बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन

नंदगांव रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष नरेश कुमार ने एक्सईएन एसपी सिंह से मुलाकात कर बताया कि पूर्व में दिए गए मांगपत्र पर छह जुलाई को सहमति बनी थी, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कर्मचारी हड़ताल के लिए मजबूर होंगे। वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला है। अधिकारियों के टाल मटोल रवैये से संगठन बेहद कुपित है।
संगठन पदाधिकारियों द्वारा बृहस्पतिवार से कोसी डिवीजन में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। कोसी डिवीजन के 17 बिजलीघरों पर तैनात समस्त करीब 221 संविदा कर्मी सुबह 10 बजे से कार्य का बहिष्कार करेंगे। एक्सईएन एसपी सिंह ने बताया कि समस्याओं का जल्द निदान किया जाएगा। मेले के दौरान निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी। सभी कर्मी कार्य करेंगे। वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें