फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, तामपान 43 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रविवार को एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। दिन भर आसमान से आग बरसती रही और धूप की तेजी असहनीय दिखी। जो लोग घरों से बाहर भी निकले तो वे अपने शरीर को पूरी तरह से ढककर निकले। दिन भर पड़ी गर्मी के कारण धरती तपती रही। बढ़ी गर्मी से पशु और पक्षी भी व्याकुल दिखे। रात के तापमान में भी कोई कमी न होने से लोग सो भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को दिन की शुरूआत तेज गर्मी के साथ हुई। दोपहर होते-होते सूरज की किरणें झुलसाने लगीं। गर्मी की तपिश के कारण सड़क पर भी दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा था। गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। शहर की सड़कों और बाजारों में दोपहर के समय पूरी तरह से सन्नाटा सा छा गया। शाम को लोगों को गर्मी से कुछ रात मिली और लोग अपने काम से घरों से निकले।
राया के संभागीय कृषि परीक्षण केंद्र में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। फरह के बकरी अनुसंधान केंद्र के अनुसार दिन का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात को भी गर्मी के कारण लोग सो भी नहीं पाए। देहात क्षेत्र में भी गर्मी से तप रहे घरों में लोगों को दिन और रात काटना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें