फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्यार्थियों के मन में व्याप्त डर को दूर कर रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के मन में व्याप्त डर को शिक्षक परीक्षा पे चर्चा करके दूर कर रहे हैं। वह विद्यार्थियों के साथ परीक्षा की तैयारियों को लेकर संवाद भी कर रहे हैं। साथ ही उनके कमजोर विषयों पर अतिरिक्त ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 22 फरवरी से आरंभ होनी हैं। समय सारिणी आरंभ होने के साथ ही पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले दसवीं के परीक्षार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर कुछ डर व्याप्त है। वहीं बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी भी चिंतित हैं। इसे दूर करने के लिए जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा की जा रही है। उनके साथ बात करके, कमजोर विषयों पर अतिरिक्त समय देकर विद्यार्थियों के डर को दूर किया जा रहा है।


-
विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर डर रहता है। उनके साथ बात करके, परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी देकर उनके डर को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वह परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

- डॉ. प्रिया जैन, प्रधानाचार्या

बोर्ड परीक्षाएं नजदीक देख परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। उनके साथ शिक्षक बैठकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत कर रहे हैं। कठिन सवालों को हल करने के लिए शिक्षक तत्पर हैं।
- चंद्रभान यादव, प्रधानाचार्य

मोदी भी विद्यार्थियों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 29 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम, आईटीपीओ प्रगति मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो छात्र, एक शिक्षक, कला उत्सव और वीर गाथा के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक 12 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें