फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan: दरोगा ने श्रद्धालुओं के परिवार को पीटा, दीं गालियां; गाड़ी के बैरियर क्रॉस करने पर हुई कहासुनी

Sun, 25 Feb 2024 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

गोवर्दन में दरोगा ने श्रद्धालुओं के परिवार को पीटा। विरोध करने पर गालियां दीं। उनकी गाड़ी पुलिस बैरियर क्रॉस कर गई थी। इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। 
विज्ञापन
Govardhan: पुलिस की पिटाई के बाद प्रदर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोलकाता से परिवार सहित श्रद्धालु दर्शन करने आए थे। रविवार को वह गोवर्धन पहुंचे थे। वह गाड़ी से पुलिस बैरियर को क्रॉस करके आगे निकल गए। दरोगा ने रोका। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। खींचतान में दरोगा की वर्दी फट गई। श्रद्धालु वहीं बीच सड़क बैठकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। वहीं दरोगा ने वीडियो बना रहे पत्रकार का मोबाइल छुड़ाकर अभद्रता की। वीडियो को डिलीट कर दिया। 

विज्ञापन


घटना गोवर्धन कस्बा एवं थाना क्षेत्र के डीग अड्डा की है। यहां परिक्रमा मार्ग में वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगा है। रविवार की शाम प्राची पांडेय व उनका परिवार गाड़ी से पहुंचा। उनकी गाड़ी गलती से बैरियर को पार कर गई। इस पर यहां तैनात दरोगा ने गाड़ी को रोका। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दरोगा ने महिला श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर दिया। 

महिला श्रद्धालुओं ने भी दरोगा को पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। खींचतान में दरोगा की वर्दी फट गई। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा मौके पर पहुंचे। वह श्रद्धालुओं को समझाने लगे। लेकिन, श्रद्धालु मानने को तैयार नहीं हुए। वह सड़क के बीच बैठकर हंगामा करने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


श्रद्धालु प्राची पांडेय ने बताया कि गाड़ी बैरियर पर रोकने जानकारी नहीं थी। गाड़ी को आगे निकाल दिया। दरोगा ने उनके पिता जो कि हार्ट पेशेंट हैं, उनको डंडे मारना शुरू कर दिया। उनके भाई को भी बुरी तरह पीटा। जब मना किया तो अपशब्द और गालियां देने लगा। कहा कि गाड़ी गलत चली गई तो चालान काटना चाहिए था। वह ठाकुर जी की आस्था लेकर आए हैं, लेकिन यहां की पुलिस खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें