फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 35 सौ रुपये के लेनदेन में बाइक एजेंसी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में सोमवार को एजेंसी स्वामी को बाइक के रुपये मांगना महंगा पड़ गया। उधारी के रुपये देने के स्थान पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही एजेंसी पर पथराव कर दिया। एजेंसी स्वामी ने पुलिस को बुलाया। हमलावरों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया और भाग गए। एजेंसी स्वामी ने झगड़ा करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फरह कस्बा निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि कस्बा के ही रहने वाले एक युवक ने छह माह पूर्व एजेंसी से बाइक खरीदी थी। 35 सौ रुपये बाकी चल रहे हैं। सोमवार को वह बाइक की सर्विस कराने के लिए आया तो उन्होंने रुपयों की मांग की। इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और एजेंसी स्वामी और उसके साथियों पर हमला बोल दिया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस पर कोई पथराव नहीं हुआ है। एजेंसी स्वामी ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें