फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएसए कॉलेज के ऑडिट में 40 करोड़ रुपये का गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल (बीएसए) महाविद्यालय के स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग उप्र द्वारा किए गए ऑडिट में लगभग 40 करोड़ रुपये के आहरण वितरण पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि कुलपति से अनुमोदन प्राप्त किए बिना ही इस रकम का लेनदेन हुआ। विभाग के उप निदेशक ने निदेशक को आवश्यक कार्यवाही के लिए अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। साथ ही कालेज के प्राचार्य को भी पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही के बाद साक्ष्य सहित अनुुपालन आख्या भेजने को कहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2011-़12 से 2022-23 का यह ऑडिट आगरा मंडल के स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने किया है। इसमें मुख्यत: चार बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की गई है। कहा गया है कि कुलपति से बिना अनुमोदन प्राप्त किए प्रबंधन समिति द्वारा संस्था के आहरण-वितरण कार्य के लिए किए गए हस्ताक्षर अनियमित एवं आपत्तिजनक है। इससे 38.84 करोड़ रुपये धनराशि का आहरण वितरण किया गया।

वहीं वर्ष 2015-16 में प्रोस्पेक्टस खाते से महाविद्यालय में सड़क निर्माण के लिए 1.70 लाख और टैंक निर्माण के लिए 35 लाख रुपये की निकासी की गई। इन सभी रकम निकासी में कुलपति या सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं ली गई। कुलपति के बिना अनुमति रकम निकालने पर कॉलेज प्रबंधन समिति जांच के घेरे में आ गई है। इसके अलावा बिना अनुमति प्रबंध समिति द्वारा महाविद्यालय की भूमि को इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए पट्टे पर दिया जाना भी अनियमित एवं आपत्तिजनक बताया गया है। इस रिपोर्ट के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन


लेखा निधि परीक्षा विभाग की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें कुलपति के बिना अनुमति के संस्था के खाते से करीब 40 करोड़ रुपये की निकासी में आत्तियां दर्ज की गई हैं। इस संबंध में वह उच्च शिक्षा निदेशक, प्रमुख सचिव और डॉ. बीआर आंबेडकर विवि आगरा के कुलपति को अवगत कराएंगे। वहीं से उच्च स्तरीय जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई होगी - प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा बीएसए कॉलेज



छात्र संगठन करेंगे आंदोलन
मामले का खुलासा होने के बाद कॉलेज से जुड़े संगठन के लोग आक्रोशित हैं। इसमें विभिन्न शिक्षक एवं छात्र संगठन गुस्से में हैं। बताया जा रहा है कि वे अदालत की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं। मथुरा शहर के इस प्रतिष्ठित कालेज में यह मामला सामने आने के बाद अब यहां के विभिन्न गुटों में भी बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें